धीरा (कांगड़ा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धीरा में वार्षिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कृषि सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इसमें पहाड़ी, पंजाबी और देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। चौहान ने स्कूल में कई गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। इससे पहले प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। स्कूल की जमा दो की छात्रा महक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। संजय सिंह चौहान ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले विद्यार्थियों को 11 हजार रुपये प्रदान किए। संवाद