मटाैर स्कूल में कार्यक्रम के दाैरान विद्यार्थियाें के साथ सामूहिक चित्र में मुख्यातिथि व अन्य ग
कांगड़ा। मटौर स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अमी चंद सेवानिवृत्त कला अध्यापक बताैर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने विद्यालय के मुख्यद्वार के जीर्णोद्धार के लिए करीब 3.50 लाख रुपये खर्च किए हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को वर्षभर की विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी में उत्कृष्टता के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार वितरित किए गए। प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक प्रतिवेदन (रिपोर्ट) मुख्यातिथि के समक्ष पढ़ी। देशराज शर्मा ने विद्यार्थियों को जूते सहित अन्य परिधान वितरित किए। समारोह में कार्तिक बेस्ट लड़का, चारूल बेस्ट लड़की जबकि कृतिज्ञा को बेस्ट ऑफ दी ईयर छात्र घोषित किया गया। पहली कक्षा से 12वीं तक के विद्यार्थियाें काे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान राजेश कुमार व अन्य सदस्यों सहित अक्षय शर्मा, अनुराधा, एससी कौंडल, विनोद शास्त्री, सुधीर पठानिया और आशा काैशल माैजूद रहे। संवाद