फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मटौर स्कूल के मेधावी सम्मानित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Sun, 15 Nov 2026 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सीसे स्कूल में कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि और प्रधानाचार्य। -स
विज्ञापन
सेवानिवृत्त सहायक अभियंता देशराज शर्मा ने प्राथमिक पाठशाला को भेंट किया 10 लाख से बना कमरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगल (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटौर में शनिवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य पर वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता देशराज शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
समारोह में मुख्यातिथि ने अपने पूर्वजों की स्मृति में राजकीय प्राथमिक पाठशाला मटौर को 10 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित कमरा समर्पित किया। इससे पहले भी वह जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर और जूते वितरित कर चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब समां बांधा। प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एनएसएस, इको क्लब और सड़क सुरक्षा के उत्कृष्ट स्वयंसेवकों के साथ बेस्ट बॉय और बेस्ट गर्ल को भी सम्मानित किया गया। समारोह में एसएमसी प्रधान राकेश कुमार, पंचायत प्रधान शिवानी, अभिभावक और पूर्व शिक्षक मौजूद रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें