राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कंदराल के वार्षिक पारितोषिक समारोह के दौरान बच्चों को सम्मानित करत
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लनौड़ (कंदराल) के वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन स्कूल परिसर में किया गया। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इससे पहले प्रधानाचार्य संजीव कपूर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने 11 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल की अन्य मागों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा करने और कंदराल के लिए जल्द बस चलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर वीरेंद्र कटोच, वीरेंद्र जम्वाल, पृथी करोटी, रविंद्र राव आदि उपस्थित रहे।