फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकानों पर समय पर उपलब्ध करवाएं वस्तुएं : एडीसी

विज्ञापन
र्मशाला में सार्वजनिक वितरण कमेटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हए एडीसी सौरभ जस्सल। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकानों में समय पर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के निर्देश खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। इस बाबत अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरभ जस्सल की अध्यक्षता में सार्वजनिक वितरण कमेटी की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त ने खाद्यान्नों की गुणवत्ता पर भी कड़ी निगरानी रखने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कार्यरत 1,121 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से अप्रैल से नवंबर तक राशन कार्ड धारकों को 1,39,53,68,833 रुपये की राशन सामग्री उपलब्ध करवाई गई। जिला कांगड़ा में अप्रैल से नवंबर तक कुल 6,843 निरीक्षण किए गए।
विज्ञापन


इनमें 13 मामलों में चेतावनी दी गई तथा 82 उचित मूल्यों की दुकानों व थोक केंद्रों में अनियमितताएं पाए जाने पर 1,29,447 रुपये का जुर्माना किया गया। इस दौरान 18 घरेलू एलपीजी सिलिंडर भी जब्त कर 9,000 रुपये जुर्माना किया गया। प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों से एक लाख 61 हजार रुपये का जुर्माना वसूल कर सरकारी खजाने में जमा करवाया गया। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में अप्रैल से नवंबर तक विभिन्न खाद्य वस्तुओं के 239 नमूने एकत्रित करने के उपरांत विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। इनमें से 198 नमूने निर्धारित मानदंडों के अनुरूप पाए गए तथा 41 नमूनों की विश्लेषण रिपोर्ट प्रयोगशाला में अपेक्षित है। जिले में कार्यरत सभी गैस एजेंसियों के लिए एलपीजी सिलिंडरों के वितरण के लिए रूट चार्ट अधिसूचित करवाया गया है तथा सभी गैस एजेंसियों को निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही एलपीजी सिलिंडरों का वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में विभिन्न स्थानों पर 16 उचित मूल्यों की दुकानों को आबंटित करने का निर्णय लेने के साथ ही 25 स्थानों पर नई उचित मूल्य की दुकानों को खोलने के लिए प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें