नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजपूत कल्याण सभा उपमंडल नगरोटा बगवां की ओर से पठियार में आयोजित किए वार्षिक समारोह में बिरादरी के मेधावियों और बुजुर्गों को सम्मानित किया। इस मौके पर बिरादरी की पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। समारोह में राजपूत कल्याण ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन कुलदीप ठाकुर बतौर मुख्यातिथि और राजपूत कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष केएस चंबियाल और मुख्य सलाहकार टेक चंद राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सभा के नगरोटा बगवां इकाई अध्यक्ष विनोद पटियाल ने सभा की वार्षिक रिपोर्ट पेश की और आगामी कार्यक्रमों का ब्योरा रखा। समारोह के दौरान बिरादरी के लोगों को सभा की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया गया। विनोद पटियाल ने बताया कि समारोह दौरान बिरादरी की पांच पात्र महिलाओं को सभा की तरफ से प्रत्येक महिला 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जबकि तीन मेधावी बच्चों को 2100-2100 रुपये और स्मृति चिह्न के साथ सम्मानित किया। इसके अलावा 90 वर्ष से ऊपर के पांच सदस्यों को शॉल-टोपी भेंट करके सम्मानित किया। महासचिव कुलवंत सिपहिया ने मंच संचालन किया। इस मौके पर लक्ष्मण ठाकुर, शिव सिंह राणा, बीएस जम्वाल, पृथ्वी सिंह राणा, कैलाश राणा, नरेंद्र सिपहिया, राय सिंह, नागेश्वर पठानिया और गोरख सिंह पटियाल आदि उपस्थित रहे।