फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कॉमनवेल्थ भारोत्तोलन में महक ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद महक शर्मा व अन्य।
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। अर्नी विश्वविद्यालय की छात्रा महक शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 86 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। महक ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 253 किलोग्राम भारोत्तोलन (स्नैच–110 किग्रा एवं क्लीन एंड जर्क–143 किग्रा) उठाकर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं संपूर्ण विश्वविद्यालय परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें