धीरा (कांगड़ा)। अपना बूथ सबसे मजबूत अभियान के अंतर्गत सुलह विधानसभा क्षेत्र के थलेहड़, रढ़ पनियाली और अल्सेहड बूथों पर कार्यकर्ता बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों की अध्यक्षता सुलह मंडल अध्यक्ष चंद्रवीर कटोच ने की, जबकि विधायक विपिन परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आपदा के दौरान हुए नुकसान व पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। विधायक विपिन परमार ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण के उद्देश्य से यह अभियान पूरे विधानसभा क्षेत्र में चलाया जा रहा है। इसका मकसद केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना और प्रदेश सरकार के जनविरोधी फैसलों से आमजन को हो रही परेशानियों से अवगत कराना है। इस मौके पर सुरेश राणा, गुरदीप चौधरी, सुषमा राणा, हरिदत्त शर्मा, विजय राणा, शामवेद, प्रदीप भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद