धर्मशाला। पुलिस थाना नगरोटा बगवां में दंपती के साथ लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी कार्यालय धर्मशाला से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राकेश कुमार निवासी मस्सल की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव के ही राजेश कुमार ने उनसे और उनकी पत्नी के साथ झगड़ा किया और धक्का-मुक्की की, जिससे दोनों को चोटें आईं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद