फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर 27 को बैठक

Wed, 21 Jan 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि मेला बैजनाथ–2026 की तैयारियों के तहत ग्राउंड टेंडर तथा डोम/दुकानों से संबंधित नीलामी प्रक्रिया को लेकर प्री-बिड बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक 27 जनवरी को तीन बजे एसडीएम कार्यालय में होगी। एसडीएम संकल्प गौतम ने बताया कि इस प्री-बिड बैठक का उद्देश्य नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाना है। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान इच्छुक फर्में एवं बोलीदाता ग्राउंड टेंडर, डोम/दुकानों की स्थापना, व्यवस्थाएं, शर्तें तथा अन्य संबंधित विषयों पर अपने सुझाव एवं स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर सकेंगे।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि मेला का आयोजन 15 से 19 फरवरी तक प्रस्तावित है और इसके सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जा रही हैं। एसडीएम संकल्प गौतम ने समस्त इच्छुक पक्षों से आग्रह किया कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर प्री-बिड बैठक में भाग लें और मेले के बेहतर आयोजन में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें