फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भाषण में मुस्कान और पोस्टर मेकिंग में मयूरी ने मारी बाजी

Thu, 26 Sep 2024 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर नगर परिषद की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत बुधवार को नगर परिषद हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली छात्रों को स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नूरपुर नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में बीटीसी गर्ल्ज स्कूल की मुस्कान ने प्रथम, नूरपुर पब्लिक स्कूल की अक्षरा ने दूसरा और मोनाल पब्लिक स्कूल की छात्रा दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


पोस्टर मेकिंग में फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल की मयूरी, नूरपुर पब्लिक स्कूल की नंदनी और फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल की दिव्या ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष रजनी महाजन, पार्षद प्रवेश कुमार और सोनिया सोगा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें