फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल पहुंचे मेयर ओंकार, जरूरी मेडिकल मशीनों की सूची मांगी

विज्ञापन
धर्मशाला अस्पताल में जानकारी हासिल करते नगर निगम के मेयर। -अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के मेयर शमशेर नैहरिया ने बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. अनुराधा शर्मा और नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. ओमेश शर्मा ने मेयर के समक्ष अस्पताल की विभिन्न समस्याएं और सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

एमएस डॉ. अनुराधा शर्मा ने बताया कि अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक की मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है और राशि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंप दी गई है। इस पर मेयर ने आश्वस्त किया कि विभाग को कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके साथ ही मेयर ने अस्पताल में अनुपलब्ध जरूरी मेडिकल उपकरणों व मशीनों की सूची मांगी, ताकि उनके लिए बजट का प्रबंध कराया जा सके।
सीएमओ डॉ. ओमेश शर्मा ने मेयर को टीबी उन्मूलन विंग के पुराने व जर्जर भवन की स्थिति से अवगत करवाया, जिस पर मेयर ने इसके जीर्णोद्धार का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद और भाजपा मंडलाध्यक्ष डॉ. विशाल नैहरिया सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें