फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भूकंपरोधी भवन निर्माण मॉडल में मतलाहड़ स्कूल अव्वल

Wed, 25 Sep 2024 03:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जवाली स्कूल में प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते एसडीएम और खंड परियोजना अधिकारी ।
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। जवाली स्कूल में आयोजित भूकंपरोधी भवन निर्माण मॉडल प्रदर्शनी में मतलाहड़ स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, भरमाड़ दूसरे और हरनोटा स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम बचित्र सिंह ठाकुर मुख्यातिथि रहे। प्रदर्शनी में मतलाहड़ स्कूल की आवंशिका और रितांश ने लकड़ी से बनाया अपने ही स्कूल का एक मॉडल प्रस्तुत किया। वहीं, भरमाड़ स्कूल के आदित्य ने भूकंपरोधी भवन का मॉडल प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


हरनोटा स्कूल की नव्या ने सुरक्षित भवन की जानकारी अपने मॉडल के माध्यम से दी। इस मौके पर एसडीएम ने छात्रों की ओर से बनाए गए भूकंपरोधी भवन निर्माण मॉडलों पर सवाल भी पूछे। एसडीएम ने बताया कि जिला कांगड़ा भूकंप जोन-5 में आता है। इसके लिए हमें अपने भवनों का निर्माण पारंपरिक और आधुनिक तरीकों को अपनाकर करना चाहिए। इस मौके पर खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र पावा, प्रवक्ता यशपाल सिंह, ललित कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार, कपिल देव और सतविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें