फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चढ़ियार में दो मंदिरों के ताले तोड़ उड़ाए माता के गहने और नकदी

Tue, 11 Feb 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चढ़ियार (कांगड़ा)। बैजनाथ की उपतहसील चढ़ियार के अंतर्गत चोरों ने दो मंदिरों के ताले तोड़कर माता के सोने के गहनों समेत दानपत्र से नकदी उड़ा ली। सोमवार रात को चोरों ने कोठी पंचायत में दुर्गा माता मंदिर और मंदरेरा में माता के मंदिर से माता की सोने की नथनी, चांदी से बना माता का छत्र चुरा लिया।
विज्ञापन


साथ ही दानपत्र के ताले तोड़कर नकदी भी चुराई। चढ़ियार क्षेत्र में ही छह माह पहले भी चोरों ने अलग-अलग तीन मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सोमवार को हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में चोरी की घटनाओं से डर का माहौल बन गया है। पुलिस चौकी प्रभारी चढ़ियार जय सिंह ने बताया कि दो मंदिरों चोरी हुई है। इसकी छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें