फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ माता बाला सुंदरी मेला

Fri, 30 May 2025 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
माता बाला सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान मेला कमेटी के सदस्य व मुख्यातिथि। -स्त्रोत : मे - फोटो : mathura
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। सुलह में ऐतिहासिक माता बाला सुंदरी मेला वीरवार को टमक की थाप और झंडा रस्म के साथ शुरू हुआ। मेले के शुभारंभ पर व्यवसायी एवं समाजसेवी हितेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर बाबा सिद्ध रूपी मंदिर से मेला मैदान तक बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मेला कमेटी के समस्त सदस्य और गांववासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यातिथि ने कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर परंपरा के अनुसार बाबा सिद्ध रूपी मंदिर और माता बाला सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि ने मेला कमेटी को 11 हजार रुपये की राशि मेले के सफल आयोजन के लिए भेंट की। मेला कमेटी के प्रधान अजय चड्ढा ने बताया कि मेले को रोचक बनाने के लिए पहली बार कुश्ती का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कमेटी की ओर से बताया गया कि कुश्ती विजेता को 21 हजार और उपविजेता को 16 हजार रुपये और स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, कबड्डी में विजेता टीम को 14 हजार रुपये और उपविजेता टीमों को 12 हजार रुपये तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, मेले में 30 और 31 मई को लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर कमेटी के तमाम सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें