फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीड़ में चलाया सामूहिक स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट के समीप चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान एसडीएम संकल्प गौतम एवं अन्य
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। एसडीएम संकल्प गौतम की अध्यक्षता में शनिवार को नगर पंचायत बीड़ में सामूहिक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत चौगान चौक से लेकर पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट और आसपास के क्षेत्रों में सफाई की गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों से प्लास्टिक, बोतलें, पॉलिथीन और अन्य ठोस अपशिष्ट सहित लगभग 500 किलोग्राम कूड़ा एकत्रित कर उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया। अभियान में उपमंडल प्रशासन, नगर पंचायत बीड़ के कर्मचारियों, वेस्ट वॉरियर्स की टीम, तिब्बती समुदाय के सदस्यों सहित स्वयंसेवकों ने सहभागिता दी। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील और आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने और पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें