फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लव मैरिज के एक साल बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई विवाहिता

Wed, 08 Jul 2026 08:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रेम विवाह के करीब एक साल बाद 20 वर्षीय विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। इस संबंध में महिला के मायके पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में महिला के पिता ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर अपनी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला मंडी की पद्धर तहसील के रहने वाले एक व्यक्ति ने मंगलवार को बीड़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी ने पिछले वर्ष अगस्त महीने में बैजनाथ तहसील के बीड़ क्षेत्र रहने वाले एक युवक के साथ घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाद दोनों परिवारों ने भी इस विवाह को अपनी स्वीकार्यता दे दी थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार छह जुलाई को उनकी बेटी अपने मायके से ससुराल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह न तो ससुराल पहुंची और न ही वापस मायके लौटी। पिता ने अंदेशा जताया है कि किसी अज्ञात शख्स ने रास्ते में उनकी बेटी को बहलाया-फुसलाया और शादी के इरादे से जबरन अपने साथ ले गया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विवाहित महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें