फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लोहड़ी के लिए सजे बाजार, दुकानों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में आज लोहडी पर्व को लेकर बाजार सज चुके हैं। लोगों बाजार में लोहड़ी को लेकर खाद्य सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। इसे सर्दियों के अंत और रबी की फसल की कटाई के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। लोहड़ी का पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह कृषि समाज की मेहनत, एकता और खुशहाली का भी उत्सव है।
विज्ञापन

लोहड़ी और मकर संक्रांति के त्योहार को लेकर सोमवार को कांगड़ा के लोगों में काफी उत्साह दिखा। लोग खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचे। स्थानीय दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष गुड़ वाली गजक और तिल की मिठाइयों के विभिन्न किस्में सजाई हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस साल लोग पारंपरिक स्वाद को अधिक महत्व दे रहे हैं, जिसके चलते गुड़ और तिल से बने उत्पादों की मांग सबसे अधिक है। मकर संक्रांति को लेकर बाजार में विभिन्न रंगों और डिजाइनों वाली पतंगें बच्चों और युवाओं को अपनी तरफ खींच रही हैं।
स्थानीय कारोबारी गगनदीप, प्रमोद, सुनंदा आदि ने बताया कि लोहड़ी पर मूंगफली, गजक, रेवड़ी आदि की तिल चौली बनाई जाती है। बाजार में मूंगफली 250 रुपये प्रतिकिलो तक, गजक 100 रुपये प्रति 100 ग्राम, रेवड़ी 120 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रही है। सामग्री की खरीदारी के लिए सोमवार को काफी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने काफी खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें