राजा का तालाब (कांगडा)। घृत बाहती चांहग महासभा ब्लाॅक जवाली की कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव रविवार को चुनाव प्रभारी एमएल कौंडल की अध्यक्षता में हुआ। इसमें मनोहर लाल आचार्य को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। साथ ही शशि चौधरी और अश्विनी कुमार चौधरी को उपाध्यक्ष, जगन्नाथ चौधरी और प्रो. रोहित को महासचिव और प्रेम चंद को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।