फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिला क्रिकेट टीम के लिए 20 बेटियों को मिला मौका

Mon, 09 Jun 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नगर परिषद मैदान में अंडर-19 महिला क्रिकेट खिलाड़ियाें का चनय करते चयन समिति के सदस्य। स्त्राेत-
विज्ञापन
कांगड़ा। जिला क्रिकेट संघ की ओर से अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल रविवार काे नगर परिषद मैदान में हुए। इसमें 20 महिला खिलाड़ियाें ने भाग लिया और सभी खिलाड़ियाें का चयन कर लिया। चयन समिति में अध्यक्ष आशिम अग्रवाल के साथ अशाेक शर्मा, नागेश्वर मनकाेटिया और विजय शर्मा शामिल रहे। आशिम अग्रवाल ने बताया कि चंडीगढ़ में हाेने वाले टूर्नामेंट के लिए जिला कांगड़ा की टीम का चयन किया। इसमें सभी 20 खिलाड़ियाें का चयन किया है। 16 जून काे चंडीगढ़ के लिए कांगड़ा की टीम रवाना हाेगी और 17 जून काे मैच हाेगा। इस दौरान आभा, महक, मन्नत, अंशिका, तनवी शर्मा, एंजेल राणा, हरिता, अदिति राणा, अंकिता सूद, पन्या, एंजेल, रिजूल, वैष्णवी, हिमानी, वंशिका, तन्वी, मन्नत और अहाना सहित दाे अन्य खिलाड़ियाें का चयन कांगड़ा की टीम में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें