फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद आदी हिमानी चामुंडा पहुंच रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
धौलाधार के आंचल मे स्थित सिद्ध पीठ आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में प्रशासन के आदेशों को दर किनार कर - फोटो : Kangra
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। प्रतिबंध के बावजूद आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हर वर्ष मंदिर को 15 दिसंबर से 15 मार्च तक खराब मौसम के चलते बंद कर दिया जाता है। बावजूद इसके श्रद्धालु तीन फुट बर्फ के बीच आदि हिमानी चामुंडा मंदिर पहुंच रहे हैं। नववर्ष पर अमृतसर से कुछ श्रद्धालु दुर्गम रास्ते से चढ़ते हुए बर्फ हटाते हुए हिमानी चामुंडा पहुंच गए। इतना ही वीरवार को भी मोगा से 17 लोगों का जत्था हिमानी चामुंडा के लिए रवाना हुआ है। हालांकि मंदिर प्रशासन ने मंदिर जाने के लिए श्रद्धालुओं को मना किया है। मंदिर अधिकारी सुमन धीमान ने बताया कि एक तो मंदिर के कपाट बंद हैं। दूसरा वहां रहने-खाने-पीने की कोई भी व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद श्रद्धालु आदि हिमानी चामुंडा पहुंच रहे हैं, जो कि खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने बताया कि धौलाधार की पहाड़ियों पर मौसम एकदम से खराब हो जाता है। बर्फ में श्रद्धालु रास्ता भटक सकते हैं, जिससे कोई अनहोनी घटना घट सकती है। पहले भी आदि हिमानी चामुंडा रास्ते पर कई घटनाएं घट चुकी हैं। वहीं मंदिर अधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अब आदि हिमानी चामुंडा न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें