फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मारपीट में नेपाली मूल का व्यक्ति घायल, मामला दर्ज

Sat, 18 May 2024 03:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांब (कांगड़ा)। पुलिस थाना लंबागांव में शुक्रवार को मारपीट को लेकर के एक मामला दर्ज हुआ है। लंबागांव खंड की सोल वनेहड़ पंचायत में पिछले कई वर्षों से अपने सुसराल में रह रहे मूल रूप से नेपाली युवक विनोद कुमार ने उसके साथ सोल वनेहड़ पंचायत के हार गांव के ही सुरेश कुमार पर उसके साथ डंडे से मारपीट करके उसे बुरी तरह घायल किए जाने का आरोप लगाया है। विनोद कुमार ने लंबागांव पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि वह पिछले कई वर्षों से हार गांव में अपने सुसराल में रहता है और टाइल मिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन


वीरवार देर रात हार गांव में पेट्रोल पंप के पास उसकी सुरेश कुमार के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो कि बाद में मारपीट में बदल गई। विनोद कुमार ने आरोप लगाया है कि सुरेश कुमार ने उसे डंडे से बुरी तरह पीटा, जिसमें उसके शरीर पर चोटें आई हैं और वह बुरी तरह जख्मी हो गया। मामले की जांच कर रहे लंबागांव पुलिस के जांच अधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने विनोद कुमार का मेडिकल करवाकर के हार निवासी सुरेश कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज करके अपनी आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें