पालमपुर/पंचरुखी(कांगड़ा)। घर से चंडीगढ़ नौकरी पर जाने की बात कहकर निकला एक व्यक्ति पठियार में अपनी एक प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। यह व्यक्ति पिछले करीब 25 दिन से घर से लापता हो गया था। परिजनों ने इसकी लापता होने की शिकायत पंचरुखी पुलिस थाना में दर्ज करवा दी थी। कलियुगी बेटा अपनी मां के निधन पर भी नहीं आया। मां के निधन होने पर भी फोन बंद आया तो परिजनों ने 4 अगस्त इसकी लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी।
45 साल के इस प्रेमी के अपने परिवार में एक बेटी और एक बेटा है। बेटी जमा दो में तो बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता है। पुलिस ने इस व्यक्ति को ढूंढ कर परिजनों के हवाले कर दिया है। इसके बाद प्रेमी की पत्नी और अन्य लोगों ने इस व्यक्ति की खूब खबर ली है। यह व्यक्ति पिछले करीब 25 दिन से घर से लापता हो गया था। 28 जुलाई को बीमार मां के टांडा में भर्ती होने पर उसका हालचाल पूछ कर चला गया था। जबकि 30 जुलाई को इसकी माता का निधन हो गया। जब परिजनों ने इसको फोन किया तो इसका फोन स्विच ऑफ आया। जिसे देख हर कोई हैरान हो गया। उसका लगातार फोन बंद आता देख इस व्यक्ति के पिता ने चार अगस्त को थाना पंचरुखी में शिकायत दर्ज करवा दी।
पुलिस ने जांच में सर्विलांस में लगाए गए इस व्यक्ति की लोकेशन पठियार के आसपास आई। पुलिस के साथ परिजन पठियार पहुंचे, इस व्यक्ति को अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। प्रेमिका के साथ पकड़े इस प्रेमी की पत्नी व साथ गए अन्य लोगों ने प्रेमी और प्रेमिका की खूब खबर ली। जिसका सोशल मीडिया पर खूब वीडियो वायरल हो रहा है। सूत्रों की मानें तो इन दोनों का प्रेम प्रसंग चंडीगढ़ से शुरू हुआ था। जहां पर यह महिला अपने बेटे का इलाज करने गई थी। बताया जाता है कि यह व्यक्ति इस महिला के साथ पिछले कई महीनों से रह रहा था। बीच बीच में घर आता था और कभी-कभी कहीं और जाने की बात कर घर से चला जाता था। इसकी प्रेमिका तलाकशुदा बताई गई है।
व्यक्ति को घरवालों के हवाले किया : डीएसपी
डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इस व्यक्ति की मिसिंग की शिकायत परिजनों ने थाना पंचरुखी में करवाई थी। जिसे फोन लोकेशन के आधार पर पुलिस ने नगरोटा के पठियार में पकड़ लिया। जहां यह एक महिला के साथ रह रहा था। जिसे अब परिजनों को हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।