लंज (कांगड़ा)। शाहपुर के डड़ोली गांव में 16 दिसंबर को पेड़ से गिरे केवल किशोर (60) पुत्र वेंतू राम ने सोमवार को दम तोड़ दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय पंचायत प्रधान डडोली राजकुमार, उपप्रधान शिवचरण, राजकुमार, पूर्व पंचायत प्रधान बलजीत कौर, सरवण सिंह, रविद्र कुमार, लवली रंधावा, बबलू आदि ने बताया कि केवल किशोर गरीब परिवार से संबंध रखता था। वह मजदूरी करके परिवार का पेट पाल रहा था। प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।