फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ, पालमपुर में मिठाइयों के 21 सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। त्योहारी सीजन के चलते खाद्य पदार्थाें और मिठाइयों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार दुकानों का निरीक्षण कर रही है। मंगलवार को विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. सविता ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने बैजनाथ, पालमपुर, घुघर, कांगड़ा और महाकाल स्थित विभिन्न मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान गुलाबजामुन, पिस्ता पेड़ा, रसगुल्ला, संतरी पेड़ा, काजू कतली, कलाकंद, पिस्ता, सीरा, पेठा, अंगूरी पेठा, राजभोग, डोडा बर्फी, बूंदी और बर्फी से कुल 21 सैंपल जांच के लिए जमा किए। इनको जांच के लिए कंडाघाट लैब में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को भी खाद्य पदार्थाें की गुणवत्ता और मानकों का ध्यान रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें