फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अवैध खनन के आरोप में नौ वाहन किए जब्त

Wed, 08 Jul 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से 9 वाहनों को जब्त किया है। एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि रे पत्तन क्षेत्र में छापेमारी के दौरान अवैध खनन में जुटी एक पोकलेन मशीन, एक जेसीबी और 5 मल्टी एक्सल ट्रक पकड़े गए। वहीं, दूसरी कार्रवाई में जखाड़ा क्षेत्र में गश्त के दौरान नदी में अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी और एक टिपर को रंगे हाथ दबोचा गया। पुलिस ने सभी वाहनों को माइनिंग एक्ट के तहत इंपाउंड कर लिया है। इन चालानों को आगामी कार्रवाई के लिए जेएमएफसी जवाली की अदालत में भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें