सुलह में विजेता तथा उपविजेता टीमों के खिलाड़ी मुख्यातिथि के साथ। स्त्रोत : आयोजक
सुलह (कांगड़ा)। गांव सुलह में चिट्टा मुक्त गांव क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। कर्म चंद चौधरी और विनोद चौधरी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए थुरल की टीम ने मैंझा की टीम को 63 रनों का लक्ष्य दिया था। मैंझा की टीम ने 8 ओवरों में ही 2 विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया।
मुख्यातिथि ने विजेता टीम को सम्मानित किया। आयोजकों गौरव धीमान और अन्य सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देखा गया है कि कई युवा साथी चिट्टे की लत में पड़ कर भविष्य खराब कर रहे हैं। खेल के मैदान का जोश नशे की डोज पर भारी पड़े इसी सोच के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत की है। इस मौके पर युवा भुवनेश परमार, साहिल चड्डा, मोहित कपूर, सन्नू, सोनी, नितिन, रमेश कुमार सहित अन्य युवा मौजूद रहे।