फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चरस तस्कर के आरोपी का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सहयोगी से पहले पकड़ा था चरस सप्लाई करने का आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत आठ अगस्त को चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी के एक सहयोगी को जोगिंद्रनगर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नगरोटा बगवां में कपड़ों की दुकान की आड़ में चरस तस्करी करने पर सतीश कुमार निवासी लिल्ली को 229 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए इसमें आरोपी को चरस सप्लाई करने वाले व्यक्ति और अब सहयोगी को गिरफ्तार किया है। मामले में अभी तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि सतीश कुमार नगरोटा में कपड़े की दुकान करता है और काफी समय से नशे के कारोबार में संलिप्त था। जांच में सामने आया कि उसको चरस दौलत राम उर्फ देव निवासी जिला कुल्लू सप्लाई करता था। पुलिस ने 16 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जोगिंद्रनगर निवासी सन्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। यह मुख्य आरोपी का सहयोगी था और इसके बैंक खातों की जांच में इसके साथ 10 लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन पाए गए। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें