फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: महाशु बने प्रयोगशाला कर्मचारी संघ के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश शिक्षा प्रयोगशाला कर्मचारी महासंघ नूरपुर ब्लॉक का चुनाव रविवार को नूरपुर कॉलेज में जिला अध्यक्ष सुरेश मेहरा की मौजूदगी में हुआ। सुरेश मेहरा ने पहले हिमाचल प्रदेश शिक्षा प्रयोगशाला कर्मचारी महासंघ नूरपुर ब्लॉक की मौजूदा कमेटी को भंग किया।
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षा प्रयोगशाला कर्मचारी महासंघ नूरपुर ब्लॉक कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। महाशु कपूर को नूरपुर ब्लॉक इकाई का अध्यक्ष चुना गया। ममता रानी को उपप्रधान, मिंटू शर्मा को सचिव, जीत सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। शाम सिंह और रूप लाल को प्रेस सचिव, विजय कुमार को सलाहकार, कमल किशोर को मुख्य सलाहकार और सोम राज को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सभी सदस्यों ने प्रण लिया कि वे सभी मिलजुल कर समस्याओं को उठाएंगे और उन्हें हल करवाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें