ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग में आयोजित जूनियर चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में सरकारी व निजी क्षेत्र के करीब 70 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में टीजीटी साइंस अध्यापिका ज्योत्सना देवी का विशेष मार्गदर्शन रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, स्कूल स्टाफ, एसएमसी सदस्यों और ग्रामीणों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी है। प्रवक्ता नमदीप ने बताया कि विज्ञान प्रतियोगिता के अलावा विद्यालय की दो छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय शतरंज और वॉलीबाल प्रतियोगिताओं के लिए भी हुआ है। संवाद