शाहपुर अस्पताल का निरीक्षण् करते हुए उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया। स्रोत: जागरूक पाठक
रैत (कांगड़ा)। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बुधवार को नागरिक अस्पताल शाहपुर के निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस चार मंजिला अस्पताल भवन का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद विधायक ने निर्माणाधीन पशु पॉलीक्लीनिक भवन का भी दौरा किया और वहां चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विकास सूद, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा तथा अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद