फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल के मछुआरे को दी जाए एकमुश्त राशि : जसवंत

Wed, 28 Feb 2024 02:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। द फिशरीज सोसायटी एसोसिएशन पौंग डैम रिजर्वियर जवाली की बैठक मंगलवार को विश्रामगृह जवाली में अध्यक्ष जसवंत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें मछुआरों की समस्याओं पर रणनीति बनाई गई। जसवंत सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में मछुआरों की इंश्योरेंस के लिए जिस कंपनी से बात की गई है, उनकी क्लेम के लिए बहुत ज्यादा शर्तें हैं। कंपनी की शर्तों को कम किया जाए ताकि आश्रितों को विभाग और कंपनी के बार-बार चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन

जो मछुआरा 60 साल का हो जाए उसे भी एकमुश्त राशि प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि पौंग जलाशय के लिए कमेटी बनाई जाए, जो इस कार्य क्षेत्र पर नजर रख सके। उन्होंने मांग की है कि फिशरीज से रिटायर डायरेक्टर को एडवाइजर बनाया जाए। जो पौंग जलाशय की देखरेख सुचारू रूप से रख सके। उन्होंने सरकार व मत्स्य विभाग से मांग की है कि मछुआरों की मांगों को मानकर राहत दी जाए। इस मौके पर महासचिव कमल सिंह, मिलखी राम, मनोज कुमार, तरसेम लाल, परस राम, बलदेव सिंह और रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें