फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बनेर खड्ड में लुधियाना के युवक की डूबने से मौत

Thu, 24 Apr 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत कबाड़ी में बनेर खड्ड में लुधियाना के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल (22) पुत्र गुरदयाल निवासी वार्ड-7, भरपूर नगर बस्ती लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक कबाड़ी में रिश्तेदार के यहां आया था। वह मंगलवार शाम को अन्य दो साथियों के साथ बनेर खड्ड में नहाने उतरा था। इस दौरान पानी की गहराई का अनुमान न होने के कारण वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन


उसके अन्य दो साथियों ने अपने स्तर पर उसको पानी में ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। नगरोटा बगवां पुलिस थाना के कार्यकारी प्रभारी माधो राम ठाकुर ने बताया कि बुधवार सुबह एनडीआरएफ के गोताखोर टीम को बुलाकर युवक की तलाश की गई। गोताखोरों की ओर से गहरे पानी में से युवक का शव बरामद कर लिया। मृतक युवक ढोली का काम करता था। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें