फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्रेम प्रसंग बना उपप्रधान की हत्या की वजह, आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजा

Mon, 03 Nov 2025 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ/चढ़ियार (कांगड़ा)। उपमंडल की छेक पंचायत के उपप्रधान रवि राणा की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि मृतक रवि राणा और गिरफ्तार किए गए आरोपी विनोद कुमार उर्फ नीतू निवासी राजेंद्रनगर (छेक) की पत्नी के बीच अवैध प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन

इसी कारण से दोनों के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। पुलिस के अनुसार 28 अक्तूबर की शाम को आरोपी विनोद कुमार ने इसी मनमुटाव के चलते उपप्रधान रवि राणा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में रवि कुमार को सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विनोद कुमार मौके से भाग गया था।
उसी रात गांव के एक युवक ने शव को देखकर पंचायत प्रधान और अन्य लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने देर रात को ही शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी यादेश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की। जांच के दौरान एकत्रित साक्ष्यों, मोबाइल डेटा विश्लेषण और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी विनोद कुमार उर्फ नीतू की संलिप्तता पुख्ता पाई गई।
विज्ञापन

डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बाद में गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे बैजनाथ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा। रविवार को थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने स्वयं घटनास्थल का दौरा कर और अधिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें