फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खूब हुई खरीदारी, कारोबारियों के खिले चेहरे

Sat, 02 Nov 2024 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। दिवाली के अवसर पर बाजारों में काफी रौनक देखने को मिली। इस बार की दिवाली कारोबारियों के लिए अच्छी रही। दुकानों में ग्राहकों की पूरा दिन भीड़ जुटी रही। खास कर इलेक्ट्रानिक और ज्वेलरी की दुकानों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। साथ ही मिट्टी के दीए, रंग-बिरंगे बल्ब, फुलाें, मिठाई और पटाखों की दुकानों से बाजार सजे रहे।
विज्ञापन

दिवाली को लेकर बाजारों में दिनभर रौनक लगी रही। दुकानों में लोगों की अच्छी-खासी चहल-पहल देखने को मिली। शाम होते ही बाजार ग्राहकों से भरे रहे। कारोबारियों को ऑनलाइन शॉपिंग के कारण ज्यादा कारोबार की उम्मीद नहीं थी लेकिन दिवाली पर कारोबार काफी अच्छा रहा, जिससे हर कारोबारी खुश नजर आया। वहीं, अब कारोबारियों को भाई दूज पर भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

- इस बार भी बाजार में लोगों की काफी चहल-पहल रही। धनतेरस और दिवाली पर्व पर लोगों ने जम कर सोने-चांदी की खरीदारी की है। इस बार बाजार में अच्छा कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

- मणिमहेश जोड़ा, दुकानदार

- लोगों ने बाजार में खूब खरीदारी की है। दिन भर बाजारों में रौनक लगी रही। प्रशासन ने भी दुकानें लगाने के लिए एक ही स्थान पर अच्छा प्रबंध किया था और दुकानदार भी फायदे में रहे हैं।
- शुभम गुप्ता, दुकानदार


- दिन भर मिठाई लेने के लिए लोगों की दुकान पर भीड़ लगी रही। मिठाई की अच्छी बिक्री हुई है। मिठाई के अलावा लोगों ने ड्राई फ्रूट के भी गिफ्ट पैक खरीदे हैं। दिवाली पर कारोबार अच्छा रहा है।
विज्ञापन

- अंशु शर्मा, मिठाई दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें