फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशु राम शास्त्र और शस्त्र के ज्ञाता : डॉ. राजीव

Thu, 01 May 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर में भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद डा. राजीव भारद्वाज को सम्मानि
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। तहसील ब्राह्मण सभा की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर बुधवार को समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज मुख्यातिथि और नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष जोशी विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। मुख्यातिथि ने कहा कि हमें भगवान परशुराम के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। भगवान परशुराम शास्त्र और शस्त्र के ज्ञाता रहे हैं, जिन्होंने सामाजिक बुराइयों को दूर किया।
विज्ञापन


उन्होंने ब्राह्मण समाज से सामाजिक बुराइयों को दूर करने और खासकर समाज में नशे की बढ़ती समस्या को दूर करने में समाज को जागरूक करने और इस समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। डॉ. राजीव भारद्वाज ने सभा की मांग पर शौचालय बनाने और विधायक रणवीर सिंह निक्का ने शेड का निर्माण करवाने की घोषणा की। इस मौके पर सभा की ओर से सामूहिक यज्ञोपवीत धारण कार्यक्रम के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें समुदाय के मेधावी बच्चों और समाज सेवी संस्थाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष इंद्र पाल शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा और रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य दीपक भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें