पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरेढ़ में लगा लंबा जाम। स्त्रोत : जागरूक पाठक
सुलह (कांगड़ा)। राधा स्वामी सत्संग घर परौर में रविवार को बड़े समागम का आयोजन किया। इसके चलते पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग समेत आसपास के लगते लिंक रोड सुबह 7:00 बजे से जाम हो गए। सुबह-सुबह वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। इस दौरान जेओए आईटी का पेपर भी था, जिन्हें की जाम से खासी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि कुछ अभ्यर्थियों ने वैकल्पिक मार्ग भी अपनाया और अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचे। रविवार को भी डेरे के सेवादार पुलिस के साथ मिलकर जाम को खुलवाते नजर आए। वहीं, बारिश से भी लोग परेशान रहे। सत्संग खत्म होने के पश्चात तेज बारिश ने संगत की दिक्क्तें बढ़ा दी। उधर, पुलिस द्वारा मलां चौक से जरूरत के हिसाब से बड़े वाहनों को वाया डाढ-नगरी होकर डायवर्ट भी किया, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्यादा देर तक जाम की स्थित देखने को न मिले।