फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कबड्डी में लोहारड़ा, खो-खो में पपरोला स्कूल बने विजेता

Wed, 09 Sep 2026 04:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
देओल में आयोजित छात्रों की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओ को सम्मानित करते विधायक किशोरी
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयोल में आयोजित छात्राओं की अंडर-19 वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में 25 विद्यालयों की 223 छात्रा खिलाड़ियों ने कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, शतरंज और बैडमिंटन स्पर्धाओं में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारड़ा ने राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संसाल को हराकर खिताब जीता। खो-खो में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला विजेता और संसाल उपविजेता रहा। वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जंडपुर विजेता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलेहरा उपविजेता रहा। बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौबीन ने जीत दर्ज की, जबकि पपरोला स्कूल उपविजेता रहा। शतरंज में राजकीय उच्च विद्यालय झिकली भेट्ठ ने बाजी मारी और राजकीय उच्च विद्यालय पंजाला उपविजेता रहा।
समापन समारोह में मुख्यातिथि विधायक किशोरी लाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलकूद जैसी सकारात्मक गतिविधियों में ऊर्जा लगाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि बैजनाथ में इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने पांच करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 11 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया। इस अवसर पर दयोल के प्रधान अमित ठाकुर, उपप्रधान चमन ठाकुर, धरेड़ के प्रधान अशोक, फटाहर की प्रधान गीता देवी और संसाल के प्रधानाचार्य मनोज उपाध्याय सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें