फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बनोली क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी लोधवा की टीम

Sun, 12 Apr 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। युवक मंडल बनोली की ओर से रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र शिंटू बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खटियाड़ और लोधवा की टीम के बीच खेला गया। लोधवा की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। खटियाड़ की टीम ने निर्धारित पांच ओवर में 51 रन बनाए। लोधवा की टीम ने आसानी से जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 7100 रुपये और ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 6100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलें हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने का आग्रह किया। इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए युवक मंडल को बधाई दी। इस मौके पर कैप्टन केसर डढवाल, कैप्टन देविंद्र पठानिया, अभि जरियाल, सतपाल, अतुल, राजीव सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें