फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा में 2026 की स्थानीय छुट्टियां घोषित, उपायुक्त ने जारी किए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने जिला के विभिन्न उपमंडलों के लिए वर्ष 2026 की स्थानीय छुट्टियों की घोषणा कर दी है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना संख्या जीएडी-अ (एफ) 10-8/2025 दिनांक 23-10-2025 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर, देहरा, नूरपुर, बैजनाथ, जवाली, जयसिंहपुर, ज्वालामुखी, फतेहपुर, शाहपुर, नगरोटा बगवां, धीरा, इंदौरा सहित अन्य उपमंडलों में प्रमुख मेलों व त्योहारों के दृष्टिगत स्थानीय अवकाश निर्धारित किए गए हैं। इनमें मकर संक्रांति (14 जनवरी 2026), सैर उत्सव (17 सितंबर 2026) तथा गोवर्धन पूजा (9 नवंबर 2026) को स्थानीय छुट्टियां शामिल हैं। 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति की छुट्टी कांगड़ा उपमंडल को छोड़ पूरे जिला में रहेगी। उस दिन संबंधित क्षेत्रों में सरकारी कार्यालय व शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
सैर उत्सव 17 सितंबर 2026 को नूरपुर, देहरा, जवाली, ज्वालामुखी, फतेहपुर, इंदौरा को छोड़ शेष सभी उपमंडलों में अवकाश रहेगा। गोवर्धन पूजा पर कांगड़ा, देहरा, नूरपुर,जवाली, ज्वालामुखी, फतेहपुर और इंदौरा में छुट्टी रहेगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि ये अवकाश केवल संबंधित उपमंडलों की अधिकार क्षेत्र के भीतर ही मान्य होंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन का मानना है कि स्थानीय पर्वों पर छुट्टी मिलने से आम लोगों व कर्मचारियों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिल सकेगा। आदेश की प्रति हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, राजस्व विभाग, मंडलायुक्त कांगड़ा तथा सभी विभागाध्यक्षों को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दी गई है। प्रशासन ने सभी कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि घोषित तिथियों के अनुरूप कार्य व्यवस्था सुनिश्चित करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें