फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्वयं सहायता समूहों को 63 लाख रुपये का ऋण मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत मंगलवार को डीआरडीए हाल कांगड़ा में ऋण दिवस आयोजित किया गया। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिले के 15 स्वयं सहायता समूहों को 63 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र जारी किए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सरकार स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवा रही है। जिला कांगड़ा में 5 से 19 दिसंबर तक स्वयं सहायता समूहों के लिए बैंक लोन उपलब्ध करवाने के लिए ऋण अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत 609 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 16.57 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जाएगी।
इस दौरान उपायुक्त ने बेहतरीन कार्य करने वाले बैंकों और सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में जाकर अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध करवाएं, जिससे निर्धारित लक्ष्यों को समय रहते प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें