फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दो स्थानों पर पकड़ी शराब, चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 15 Dec 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर/रैहन (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर देसी और कच्ची शराब (लाहण) बरामद हुई है। इन दोनों मामलों में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत कंडवाल क्षेत्र में की गई नाकाबंदी के दौरान एक जीप से 105 पेटियां देसी शराब की बरामद की गईं। इसमें सवार सलीमदीन निवासी पंजाहड़ा तहसील नूरपुर और विकास निवासी गांव वतराहण, तहसील फतेहपुर कोई वैध दस्तावेज मौके पर पेश नहीं कर पाए। वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत राकेश कुमार निवासी दाहव से पांच लीटर और अमरीक सिंह निवासी गोलवां खास से दो लीटर अवैध देसी कच्ची शराब (लाहण) बरामद की गई। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें