फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगडा से नूरपुर के लिए जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें

Sun, 24 Nov 2024 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
रानीताल के समीप रेलवे ट्रैक से चट्टानों को हटातीं मशीनें।
विज्ञापन
रानीताल के समीप रेलवे ट्रैक पर गिरी पहाड़ियों को हटाया
विज्ञापन

एनएचएआई और रेल विभाग की मौजूदगी में ट्रैक को साफ करवा, अब होगी मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। लंबे समय से रानीताल के समीप रेलवे ट्रैक पर एनएच के निर्माण की वजह से गिरी चट्टानों के कारण ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई थी। इस कारण लोगों को ट्रेन की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। रेल लाइन की सुगमता से आवाजाही के लिए रेल ट्रैक पर गिरी चट्टानों की वजह से समस्या पैदा हो रही थी। अब एनएचएआई ने ट्रैक से चट्टानों को हटा दिया है, जल्द ही लोगों को ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन

कांगड़ा से नूरपुर तक रेलवे यातायात सुचारू करने के लिए इस ट्रैक पर चट्टानें हटाकर इसकी मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही थी। रोजाना ट्रेन से सफर करने वालों को मजबूरन बसों या अन्य माध्यमों से सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा था। शनिवार को एनएचएआई, रेल विभाग की मौजूदगी में रानीताल के समीप रेल ट्रैक पर गिरी चट्टानों को हटा दिया गया है। अब रेल विभाग के लिए ट्रैक की मरम्मत करना आसान हो गया है, जल्द इस ट्रैक से रेलगाड़ी के सफर की सुविधा यात्री फिर से उठा सकेंगे। शनिवार को एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विक्रम मीणा, रेल विभाग के एसएसई अवधेश कुमार यादव और कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कविराज चौहान मौके पर पहुंचे। मौके का मुआयना कर उन्होंने जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से ट्रैक पर गिरी चट्टानों को हटवा दिया। निर्माणाधीन एनएचएआई कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कविराज चौहान ने बताया कि एनएचएआई और रेल विभाग की मौजूदगी में ट्रैक को साफ करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें