पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा के गढ़ कड़ाऊ में चलने तीन दिवसीय मेले का समापन हुआ। मेले में कड़ाऊ केसरी कुश्ती की माली में अक्षय ने प्रिंस को हराया। रस्साकशी में लींजन महिला मंडल प्रथम रहा। मेले का समापन पंचायत प्रतिनिधि तनु शर्मा ने किया। उन्होंने मेले हमारी समृद्ध सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक हैं।
मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी ये अहम भूमिका निभाते हैं। इस मौके मेला कमेटी प्रधान अनूप राणा, उपाध्यक्ष जोवन गुलेरिया, सचिव अशोक घारिया, कोषाध्यक्ष राजेश कटोच, देशराज शर्मा, विनोद कटोच और अन्य लोग मौजूद रहे।