फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एलआईसी ने दूसरी बार एमडीआरटी बने सुनील को सम्मानित किया

विज्ञापन
भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से अभिकर्ता सुनील राणा व उनकी पत्नी को सम्मानित करते हुए। स्त्रोत:
विज्ञापन
धर्मशाला। एलआईसी ऑफ इंडिया के मंडल कार्यालय शिमला की ओर से विशेष समारोह करवाया गया। इसमें धर्मशाला शाखा कार्यालय से जुड़े वरिष्ठ अभिकर्ता सुनील राणा को लगातार दूसरी बार मिलियन डॉलर राउंड टेबल (एमडीआरटी) के लिए क्वालिफाई करने की असाधारण उपलब्धि पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्हें वरिष्ठ मंडल प्रबंधक दिनेश शर्मा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर मार्केटिंग मैनेजर देश राज ठाकुर, प्रबंधक (विक्रय) विनोद चौहान और संजीव करोल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुनील राणा के उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण और निरंतर सफलता की सराहना की गई। उन्हें उनकी पत्नी डोली राणा के साथ सम्मानित किया गया, जो यह दर्शाता है कि उनकी उपलब्धियों में उनके परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान है। सुनील राणा पिछले बीस वर्षों से एलआईसी ऑफ इंडिया की धर्मशाला शाखा में सेवाएं दे रहे हैं और बीमा क्षेत्र में अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के कारण निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, धर्मशाला शाखा के प्रबंधक प्रवीण कुमार, शाखा प्रबंधक (एजेंसी) पिंकल कुमार, सहायक शाखा प्रबंधक सुंदर ठाकुर और शाखा कार्यालय धर्मशाला के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया। सुनील राणा न केवल बीमा क्षेत्र में अग्रणी हैं बल्कि हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय लोक गायक भी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें