गुलेर में रेलवे मास्टर को ज्ञापन सौंपते हुए गुलेर के लोग।
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। रेलवे स्टेशन गुलेर में सामाजिक कार्यकर्ता और एडवोकेट शिवेंद्र सैनी के नेतृत्व में रेलवे मास्टर गुलेर के माध्यम से डीआरएम नॉर्दन रेलवे को लोगों की ओर से हस्ताक्षरित एक पत्र भेजा गया। पत्र के माध्यम से मांग रखी गई कि नूरपुर से गुलेर तक रेलगाड़ियां बहाल की जाएं। शिवेंद्र सैनी ने बताया कि पिछले आठ माह से रेलगाड़ियां पूरे तरीके से बंद हैं। हालांकि एक महीना पहले कांगड़ा से बैजनाथ तक दो रेलगाड़ियां शुरू कर दी गईं हैं। यहां के लोग लगातार रेल बहाली के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लोगों को आगे आकर अपनी आवाज उठानी पड़ेगी और संघर्ष करने के लिए तैयार होना पड़ेगा। उन्होंने रेलवे विभाग को जल्द रेलगाड़ियां शुरू करने की मांग की है।