फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लीट में बिलासपुर के आयुष, मंडी की तारा और सोलन के आर्यन ने किया टॉप

Thu, 05 Jun 2025 10:32 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

 लीट की परीक्षा में बिलासपुर के आयुष, मंडी की तारा और सोलन के आर्यन ने प्रदेशभर में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
आयुष, तारा और आर्यन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने प्रदेशभर में 25 मई को 13 केंद्रों में संचालित की गई लेटरल एंट्री टेस्ट (लीट) का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। लीट की परीक्षा में बिलासपुर के आयुष, मंडी की तारा और सोलन के आर्यन ने प्रदेशभर में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने लीट की प्रवेश परीक्षा 400 अंकों की करवाई थी। प्रत्येक सही उत्तर के अंक दिए गए हैं और गलत उत्तर का एक अंक काटा गया है। प्रवेश परीक्षा में कुल 1,763 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। प्रवेश परीक्षा में बिलासपुर के आयुष नड्डा पुत्र अभीन चंद ने 221 अंक प्राप्त कर पहला, मंडी की तारा देवी पुत्री विजय कुमार ने 212 अंक प्राप्त कर दूसरा और सोलन जिले के आर्यन ठाकुर पुत्र कुलदीप सिंह ने 209 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है।

तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि लीट के अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। अपना रिजल्ट कार्ड अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करके परिणाम डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी दाखिले का शेड्यूल समय-समय पर बोर्ड की वेबसाइट देखते रहे। अधिक जानकारी के लिए छात्र और अभिभावक बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एमएससी केमिस्ट्री, जूलॉजी और मैथ की हुई प्रवेश परीक्षा
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जारी किए गए पीजी प्रवेश परीक्षाओं के शेड्यूल के अनुसार बुधवार को एमएससी केमिस्ट्री, जूलॉजी, और एमएससी मैथेमेटिक्स की प्रवेश परीक्षाएं हुईं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने आर्ट्स ब्लॉक में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ये परीक्षाएं एचपीयू परिसर, विवि के संस्थान यूआईएलएस, यूसीबीएस, डीएवी कांगड़ा, डिग्री कॉलेज हमीरपुर और डिग्री कॉलेज मंडी में बनाए गए केंद्रों में आयोजित की गईं। इन प्रवेश परीक्षाओं में एमएससी केमिस्ट्री की प्रवेश परीक्षा सुबह नौ बजे से हुई। कुल 1110 में से 1021 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। एमएससी जूलॉजी की 11:30 से हुई । प्रवेश परीक्षा में 1207 में से 1140 विद्यार्थी अपीयर हुए। एमएससी मैथेमेटिक्स की दो बजे से हुई। प्रवेश परीक्षा में 1174 में से 1100 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें