पंचरुखी (कांगड़ा)। ब्लॉक के तहत पंचायतों छत्तर, व्याडा व सलियाना में तेंदुए की मौजूदगी से लोग दहशत में हैं। कुछ दिनों से तेंदुआ कई जगह दिखाई दिया है। सलियाना के बालक राम ने बताया कि पिछले सप्ताह तेंदुए के एक शावक ने उन पर हमला कर दिया था जिससे उनकी टांग में खरोंचें आई थीं। अब लोगों को फिर से क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया है। ऐसे में लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से छत्तर में पिंजरे लगाने की मांग की है। वहीं, वन विभाग के खंड अधिकारी संदीप कुमार ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। छोटे बच्चों को रात होने पर घर से बाहर नहीं निकलने को कहा है। यदि तेंदुआ दिखाई देता है तो इसकी जानकारी प्रशासन को दें। संवाद