फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चकबन कालीधार में तेंदुए का आतंक, 25 मेमनों को बनाया शिकार

Wed, 11 Mar 2026 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चकबन कालीधर में मृत मेमनों के साथ निवर्तमान प्रधान शिमला देवी और पुलिस टीम व स्थानीय लोग। जागरू
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत चकबन कालीधार के जंगलों में तेंदुए ने दिनदहाड़े गद्दी समुदाय के डेरे पर हमला कर भारी तबाही मचाई है। तेंदुए ने एक के बाद एक लगभग 25 मेमनों को अपना शिकार बना डाला, जिससे भेड़पालक को आर्थिक नुकसान के साथ  मानसिक सदमा लगा है।
विज्ञापन

घटना उस समय की है जब भेड़पालक हुकम चंद और उनके साथी खाना बनाने के लिए पानी लेने गए हुए थे। इसी बीच तेंदुए ने डेरे पर धावा बोल दिया। हुकम चंद के अनुसार 13 मेमने मृत अवस्था में मिले हैं, जबकि 12 अभी भी लापता हैं। हमले में 5 अन्य मेमने बुरी तरह घायल हुए हैं, जिनका पशुपालन विभाग की टीम उपचार कर रही है। पीडित भेड़पालक हुकम चंद ने बताया कि वह अगले दो-तीन दिनों में बैजनाथ लौटने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इस हादसे ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद डर के मारे उन्होंने अपने परिवार को भी बैजनाथ से मौके पर बुला लिया है। सूचना मिलते ही गुम्मर पंचायत की निवर्तमान प्रधान शिमला देवी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने वन विभाग से अपील की है कि हुकम चंद को हुए भारी नुकसान का उचित मुआवजा शीघ्र प्रदान किया जाए।
उधर, थाना प्रभारी संदीप पटियाल और अतिरिक्त थाना प्रभारी नाजर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और बयान दर्ज किए। वहीं, वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीमों ने भी मुआयना कर नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें