सिहुंता (चंबा)। भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत ककरोटी में तेंदुए ने हमला कर 22 भेड़-बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में प्रभावित को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना के बाद नायब तहसीलदार सिंहुता ने हलका पटवारी को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार गौरता गांव के उद्यम सिंह ने अपनी भेड़-बकरियों को घर के समीप जंगल में चरने के लिए छोड़ रखा था। देर शाम तक भेड़-बकरियों के वापस न लौटने पर जब उधम सिंह मौके पर पहुंचे, तो भेड़-बकरियों को मृत अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मंगलवार को वेटरनरी विभाग के डॉक्टर कुलदीप सिंह ने मौके का दौरा कर मृत भेड़-बकरियों का पोस्टमार्टम किया। वन विभाग के वनरक्षक लेखराज ने बताया कि जल्द स्थिति का जायजा लेकर प्रभावित परिवार को सरकारी मैनुअल के मुताबिक फौरी राहत उपलब्ध करवा दी जाएगी।